नए साल 2022 का अंक 6 है। यह शुक्र ग्रह का अंक है इसलिए ये पूरा साल शुक्र से प्रभावित रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार जिन लोगों की जन्म तिथि 06, 15 या 24 है या जिनका जीवन 15वें, 24वें, 33वें या 42वें वर्ष में चल रहा है, उन्हें इस साल लाभ मिलने की संभावना ज्यादा है।
इसके अलावा जिन लोगों का जन्म फरवरी, मार्च या अप्रैल में हुआ है या जिनकी राशियां वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ हैं या जिनकी कुंडली में शुक्र या चंद्रमा मजबूत है, उन्हें भी नए साल 2022 में लाभ मिल सकता है।

वहीं जिन लोगों की जन्मतिथि 01, 10, 09, 18, 27, 28 या जिनकी कुंडली में शुक्र या मंगल खराब है या जो लोग बेकार के वाद-विवाद में फंसे रहते हैं, उन्हें सर्तक रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जो लोग ड्रग्स लेते हैं और दूसरों को परेशान करते हैं या जिनके महिलाओं के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं, उन्हें भी नए साल 2022 में समस्यों का सामना करना पड़ सकता है।